समाचार

अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर जी को वर्षायोग चातुर्मास हेतु चढ़ाया श्रीफल : बावनगजा ट्रस्ट ने कुशलगढ़ पहुंचकर किया आमंत्रण


दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा ट्रस्ट कमेटी ने कुशलगढ़ पहुंचकर अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ को बावनगजा में वर्षायोग चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट कर आमंत्रित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों एवं आगामी महामस्तकाभिषेक पर भी चर्चा हुई। पढ़िए श्रीफल साथी दीपक प्रधान की यह रिपोर्ट


धामनोद। दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोशी “बिन्नू भैया” के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राजस्थान के कुशलगढ़ पहुंचकर अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ को श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में आगामी वर्षायोग चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट कर सादर आमंत्रण दिया।

वर्षायोग के लिए किया आमंत्रित

ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी ने बताया कि ट्रस्ट कमेटी की ओर से मुनिसंघ को श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में वर्षायोग चातुर्मास करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी भी मुनि श्री के समक्ष प्रस्तुत की गई।

महामस्तकाभिषेक और विकास योजनाओं पर चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने आने वाले वर्षों में प्रस्तावित महामस्तकाभिषेक एवं विशाल मेले की तैयारियों सहित क्षेत्र की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि गुरुदेव के अभी तक बावनगजा क्षेत्र के दर्शन नहीं हुए हैं, इसलिए उनके मंगल आगमन की समाज को प्रतीक्षा है।

मुनि श्री ने दिए मार्गदर्शन

मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने ट्रस्ट पदाधिकारियों को क्षेत्र के विकास, धार्मिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा धर्मप्रभावना के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी जुगल किशोर पाटनी, मनोज गोधा (अंजड़), जितेंद्र जैन (बड़वानी), निलेश रावका (मानावर), सुरेश गंगवाल (सिंघाना) सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

धर्मप्रभावना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बावनगजा ट्रस्ट की इस पहल को क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा वर्षायोग चातुर्मास की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page