समाचार

समाजजन ने दी बधाई : वर्ष 2025 का महावीर पुरस्कार डॉ. अनुपम जैन को प्रदान किया जाएगा


जैन विद्याओं के अध्ययन के क्षेत्र में स्थापित प्रतिष्ठित महावीर पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए गणित के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर डॉ. अनुपम जैन (इंदौर) को प्रदान किया जाएगा। पढ़िए यह राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। जैन विद्याओं के अध्ययन के क्षेत्र में स्थापित प्रतिष्ठित महावीर पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए गणित के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर डॉ. अनुपम जैन (इंदौर) को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार 8 अप्रैल को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र महावीरजी के तत्वावधान में जैन विद्या संस्थान समिति महावीर जी (जयपुर) द्वारा आयोजित पुरस्कार समर्पण समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. जैन को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान स्वरूप एक लाख रुपए की निधि दी जाएगी। डॉ. जैन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा स्थापित प्राचीन भारतीय गणित अध्ययन केंद्र के निर्देशक हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र के तहत एक शोध परियोजना के तहत जैन गणित पुस्तक का सृजन किया, जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया गया। इसी कृति के लिए उन्हें महावीर पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

डॉ. जैन की उपलब्धि पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश सिंघई, पूर्व कुलपति डॉ. रेणु जैन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख गांधी, टी. के. वेद, सीए अशोक खासगीवाला, आजाद जैन, डॉ. जैनेंद्र जैन, पूर्व डीएसपी डी. के. जैन, महिला परिषद इंदौर संभाग की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और डॉ. अनुपम जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page