मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज, ससंघ का बुधवार से 29 मई शुक्रवार तक तीर्थ स्वरूप श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवास होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज, ससंघ का बुधवार से 29 मई शुक्रवार तक तीर्थ स्वरूप श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवास होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिसंघ में इंदौर मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज, मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी*महराज संसघ सम्मिलित रहेंगे। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि हम सबके पुण्योदय से मुनिसंघ ने तीर्थ स्वरूप जिनालय में तीन दिवसीय प्रवास की स्वीकृति प्रदान की है। ट्रस्ट महामंत्री विपुल बांझल ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष आयोजन में प्रातः 7 बजे मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज के संसघ में नित्य नियम पूजन, श्रीजी की शांतिधारा होगी। प्रातः 8.30 बजे गुरुदेव के मुखारविंद से जीवन की दिशा और दशा बदलने वाले प्रेरणास्पद प्रवचन होगा। मध्याह्न 2 बजे धर्म-अध्यात्म की तत्त्व चर्चा की जाएगी।
सायं 7 बजे श्रद्धालुओं के प्रश्नों पर आधारित श्रुत समाधान कार्यक्रम होगा, जिसमें मुनिश्री द्वारा श्रावकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ट्रस्ट एवं सकल दिगम्बर जैन समाज छत्रपति नगर, गौरव नगर, महावीर बाग एवं अग्रसेन नगर ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से मुनिसंघ की आहार चर्या, वैयावृत्ति एवं सेवा कार्यों में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का 27 से 29 मई तक श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवास होगा। मुनिसंघ में मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज, मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी सम्मिलित रहेंगे। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने बताया कि हम सबके पुण्योदय से मुनिसंघ ने तीर्थ स्वरूप जिनालय में प्रवास की स्वीकृति प्रदान की है।













Add Comment