समाचार

दिल्ली में पहली बार मनाया नेमिनाथ भगवान का निर्वाणोत्सव: भव्य पालकी यात्रा में गिरनार सिद्धक्षेत्र की दिव्य झांकी बनाई 


श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद, दिल्ली-एनसीआर द्वारा राजधानी के शकरपुर क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री नेमिनाथ के निर्वाण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युगल मुनि 108 श्री शिवानंद जी, मुनि 108 श्री प्रश्मानंद जी, आर्यिका 105 सुज्ञान मति जी और आर्यिका 105 दया मति जी के सानिध्य में हुआ। नईदिल्ली से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


नई दिल्ली/अम्बाह। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद, दिल्ली-एनसीआर द्वारा राजधानी के शकरपुर क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री नेमिनाथ के निर्वाण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युगल मुनि 108 श्री शिवानंद जी, मुनि 108 श्री प्रश्मानंद जी, आर्यिका 105 सुज्ञान मति जी और आर्यिका 105 दया मति जी के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर श्री नेमिनाथ भगवान की पालकी यात्रा श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मास्टर ब्लॉक शकरपुर से बैंडबाजे और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई। जिसे नगरवासियों और भक्तों ने उत्साह से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर झांसी से आए कलाकारों द्वारा श्री गिरनार पर्वत की दिव्य कृत्रिम रचना प्रस्तुत की गई। जिसमें पाण्डुक शिला पर इंद्रों द्वारा श्रीजी का अभिषेक दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस समारोह में दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुरैना, ग्वालियर, अंबाह, आगरा, धौलपुर, अजमेर, शिवपुरी, शमशाबाद सहित अनेक स्थानों से हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने निर्वाण लाडू, चंवर एवं अन्य भक्ति सामग्री के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत चित्रकला प्रदर्शन एवं संस्कृत भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। स्याद्वाद युवा क्लब की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही जिन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं में अहम योगदान दिया। समारोह की सफलता में मास्टर ब्लॉक, निर्माण विहार और बी-40 जैन मंदिरों की समितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिषद की मातृशक्ति योजना, भामाशाहों के आर्थिक सहयोग और कार्यकारिणी के समर्पण ने आयोजन को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जेनरेटर), महामंत्री सौरभ जैन (गोविंदपुरी), कोषाध्यक्ष पदम चंद जैन (शकरपुर) और प्रवक्ता ऋषभ जैन (श्रछन्) ने संयुक्त रूप से सभी का धन्यवाद करते हुए समाज को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को और भव्य रूप देंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page