समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च को : देशभर में महावीर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल


जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सम्पूर्ण देश में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को मनाया जाएगा। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सम्पूर्ण देश में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को मनाया जाएगा। समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ ने बताया कि महावीर भगवान का जन्म कल्याणक प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल तेरस को मनाया जाता है। इस वर्ष 30 मार्च को प्रातः7 बजकर 10 मिनट तक द्वादशी तिथि है। उसके बाद तेरस तिथि प्रारंभ होगी, जो सोमवार को पूरे दिन रहकर मंगलवार को प्रातः 6:58 पर समाप्त होगी।

इसके लिए दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों द्वारा पूरे देश में महावीर जयंती महोत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अधिकृत अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया। इस अवकाश को 30 मार्च करने के लिए भारत वर्षीय ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमना लाल हपावत मुम्बई और अठारह हजार दशा हूमड समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया सागवाड़ा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page