समाचार

जैन समाज अम्बाह ने दी बधाई : कनिष्क को मिला यूनाइटेड किंगडम ( ब्रिटिश) सरकार का चेवनिंग अवॉर्ड


सवाल जैन समाज के युवा सीए कनिष्क (प्रिंस) जैन सुपुत्र सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को यूनाइटेड किंगडम ( ब्रिटिश) सरकार का चेवनिंग अवॉर्ड (स्कॉलरशिप) 2024 मिला है। यह एक अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है जो बहुत ही होनहार बच्चों को मिलता है, पूरे भारत से करीब 68000 बच्चों ने एप्लीकेशन फॉर्म भरे थे, जिसमें से केवल 38 चुनिंदा लोगों को इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


 अम्बाह। जैसवाल जैन समाज के युवा सीए कनिष्क (प्रिंस) जैन सुपुत्र सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को यूनाइटेड किंगडम ( ब्रिटिश) सरकार का चेवनिंग अवॉर्ड (स्कॉलरशिप) 2024 मिला है। यह एक अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है जो बहुत ही होनहार बच्चों को मिलता है, पूरे भारत से करीब 68000 बच्चों ने एप्लीकेशन फॉर्म भरे थे, जिसमें से केवल 38 चुनिंदा लोगों को इस स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है, जिसमें कई आईएएस, आईआरएस अधिकारी व वरिष्ठ प्रोफेशनल भी शामिल हैं।

इस स्कॉलरशिप से कनिष्क को स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडनवर्ग में मास्टर्स करने का मौका मिल रहा है। साथ ही पूरी एक साल की पढ़ाई और रहने का खर्च यू.के. (ब्रिटिश) सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस कोर्स के लिए वह 6 सितंबर को लंदन के पास इडनवर्ग जा रहे हैं व अक्टूबर 2025 में वापस आयेंगे। सीए कनिष्क जैन व समस्त चयनित बच्चों को ब्रिटिश हाई कमिश्नर द्वारा शिष्टाचार भेंट के लिए ब्रिटिश दूतावास बुलाया गया तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

वही कनेक्शन की इस उपलब्धि पर जैसवाल जैन समाज अंबाह के एडवोकेट अशोक जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन,राकेश भण्डारी,उमेश जैन,अजय जैन सर्राफा,पूर्व पार्षद अरुण जैन,संतोष जैन रिठौना,महेश चंद जैन एमपीईबी,महेश जैन विकल,नरेश जैन गुरु,कुलदीप जैन,सहित अन्य समाज जनों ने बधाई दी हैं

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page