समाचार

दाहोद में 13 जुलाई रविवार को हुई कलश स्थापना: ये कलश लाखों करोड़ों जाप और मंत्रों से अभिमंत्रित हो जाते हैं


चातुर्मास मंडल कलश स्थापना कार्यक्रम भगवान पद्मप्रभु जिनालय के आचार्य पुष्पदंत निलय में उपाध्याय श्री सुदत्त सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। समाजजनों ने लाभ लेकर पुण्यार्जन किया। दाहोद से पढ़िए, यह खबर…


दाहोद। चातुर्मास मंडल कलश स्थापना कार्यक्रम भगवान पद्मप्रभु जिनालय के आचार्य पुष्पदंत निलय में उपाध्याय श्री सुदत्त सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। दोपहर में हुए इस कार्यक्रम में प्रथम मुख्य कलश अन्नू बेन शीतल भाई शाह परिवार, द्वितीय कलश हितेश भाई सरैया परिवार, अन्य कलश झबुआ गुरुभक्त परिवार, मयंक जैन परिवार, शैलेश भाई सरैया परिवार द्वारा लिया गया। बड़ी संख्या में गुरुभक्त राजस्थान मध्य प्रदेश से उपस्थित रहे। साथ ही नगर के समस्त जैन समाज ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लिया।

संचालन एवं आभार विधि समाज के प्रमुख ट्रस्टी शैलेश भाई सरैया द्वारा संपन्न की गई। चातुर्मास कलश स्थापना के महत्व को समझाते हुए गुरुवर ने बताया कि चातुर्मास के चार महीनों में ये कलश लाखों करोड़ों जाप और मंत्रों से अभिमंत्रित हो जाते हैं और जब यह पवित्र ऊर्जा कलश के माध्यम से अगर हम अपने घर में स्थापित करते हैं तो घर पवित्र और शुद्ध तथा जीवन समृद्ध हो जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page