देश की सबसे बड़ी दिगम्बर जैन समाज की अग्रणी संस्था ” भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी ” की राष्ट्रीय साधारण सभा णमोकार तीर्थ में हुई। इसमें श्री देवनंदी जी महाराज के सान्निध्य एवं पीठाधीश स्वस्तिश्री रविन्द्रकीर्ति जी स्वामी तथा देश के विख्यात प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. जयनिशांत टीकमगढ़ की विशेष उपस्थिति थी। इसमें चुनाव अधिकारी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु जम्बू प्रसाद जैन के नाम की घोषणा की और प्रमाण पत्र सौंपा। पढ़िए राजेश रागी और रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट।
णमोकार तीर्थ । देश की सबसे बड़ी दिगम्बर जैन समाज की अग्रणी संस्था ” भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी ” की राष्ट्रीय साधारण सभा णमोकार तीर्थ में हुई। इसमें श्री देवनंदी जी महाराज के सान्निध्य एवं पीठाधीश स्वस्तिश्री रविन्द्रकीर्ति जी स्वामी तथा देश के विख्यात प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. जयनिशांत टीकमगढ़ की विशेष उपस्थिति थी। इसमें चुनाव अधिकारी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु जम्बू प्रसाद जैन के नाम की घोषणा की और प्रमाण पत्र सौंपा।
मध्यांचल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डी के जैन इंदौर व कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन रागी ने बताया कि सभा के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन एवं चित्र अनावरण पूज्य रविन्द्रकीर्ति स्वामीजी, ब्र. जय निशांत भैयाजी, पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष, महामंत्री, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं पूरे नौ अंचलों के अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से किया । स्वागत उद्वोधन नीलम अजमेरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थक्षेत्र कमेटी एवं अध्यक्ष णमोकार तीर्थ कमेटी ने दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूप्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंढारी नागपुर, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करवाने उपरांत सम्मानित कर बधाई शुभकामनाएं दी गई।
आचार्यश्री ने तीन महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य का सुझाव दिया
इस अवसर पर सभी अंचलों के अध्यक्ष व पदाधिकारीयों की ओर से डी.के. जैन अध्यक्ष तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल (मप्र) ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत उद्वोधन तथा वर्तमान में तीर्थक्षेत्रों की स्थितियों पर विचार रखे एवं पूरे तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आचार्यश्री ने अपने आशीष वचन में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर आगे कार्य करने के लिए भी सुझाब दियें जिसमें (1) सभी तीर्थक्षेत्रों में कार्यरत स्टाफ की ड्रैसकोड होना अनिवार्य हो , (2) सभी तीर्थक्षेत्रों पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की सम्बद्धता और स्वागत करती हुई सूचना पट्ट लगवायें जाएं (3) सभी तीर्थक्षेत्र पर पंडितो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और उनको उचित मानदेय दिया जाए जिससे उनका भरणपोषण व्यवस्थित हो सके। इस मौके पर सम्माननीय रविन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने तीर्थक्षेत्र कमेटी को संतवाद पंथवाद और अन्य समाज को तोडने बाले विवादों से बचकर समन्वयक सद्भावना पूर्वक डटकर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। साधारण सभा में मप्र अंचल से करीब दो सौ सदस्यों सहित देश के कोने कोने से आए हजारों सदस्यों की शानदार आगवानी मय आवास भोजन व दर्शन कराने में अनिल जमगें ने महाराष्ट्र अंचल की पूरी टीम के साथ कर आत्ममुग्ध कर दिया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी ने दी बधाई
जम्बूप्रसाद को आगामी पांच वर्षीय कार्यकाल हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई शुभकामनाएं निरन्तर प्रेषित की जा रही है, जिसमें जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस भोपाल व ट्रस्ट मंत्री व प्रतिनिधि रेशंदीगिरि राजेश जैन रागी, प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. पूर्णचंद्र व मंत्री व प्रतिनिधि रेशंदीगिरि देवेन्द्र लुहारी, जैन तीर्थ द्रोणगिरि ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष श्रेणिक मलैया व ट्रस्ट मंत्री सुनील घुवारा, प्रबंध समिति अध्यक्ष कपिल मलैया व मंत्री सनत कुमार कुटोरा, जैन तीर्थ आहार जी समिति अध्यक्ष महेन्द्र बड़ागांव व मंत्री राजकुमार पठा तथा उदासीन आश्रम द्रोणगिरि के अधिष्ठाता भागचंद्र पीलीदुकान , सुरेश चंद्र दाऊ शाहगढ़, मोतीलाल सांधेलिया दलपतपुर,सुरेश मारोरा इंदौर, जयकुमार पुरा दमोह, अतिशय क्षेत्र भगवां के प्रतिनिधि सुरेंद्र प्राचार्य व शील नेता सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं।













Add Comment