समाचार

धामनोद में जैन समाज और मुनि सेवा समिति ने रखी विनयांजलि सभा : रीवा हादसे में समाधिस्थ आर्यिका माताओं को दी भावभीनी विनयांजलि


रीवा में एक सड़क दुर्घटना के दौरान जैन समाज की दो आर्यिका माताजी के असामयिक समाधि मरण पर मुनि सेवा समिति और जैन समाज धामनोद ने जैन मंदिर में सामूहिक शांति पाठ और नवकार मंत्र जाप आयोजित कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। धामनोद से पढ़िए, यह खबर…


धामनोद। मुनि सेवा समिति एवं सकल जैन समाज धामनोद द्वारा रीवा में हुई दुखद घटना पर एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि विगत दो दिन पूर्व रीवा में विहार के दौरान एक कार की टक्कर से जैन समाज की दो पूज्य आर्यिका माताजी का असामयिक समाधि मरण हो गया था। इस हृदय विदारक घटना से संपूर्ण जैन समाज स्तब्ध है। दोनों पूज्य माताजी की आत्म-शांति के लिए स्थानीय जैन मंदिर में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से शांति पाठ किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने नवकार मंत्र का जाप कर माताजी के चरणों में अपनी विनयांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की।

वरिष्ठ जनों ने व्यक्त की संवेदनाएं

श्रद्धांजलि सभा में मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन और जैन समाज के अध्यक्ष दीपक प्रधान ने विचार व्यक्त करते हुए माताजी के विहार और उनके योगदान को याद किया। समाज की ओर से पूर्व सचिव अशोक जैन ने भी माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में मुनि सेवा समिति के सचिव संजय जैन ने उपस्थित सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुनि सेवा समिति के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला और पुरुष उपस्थित रहे। समिति के मीडिया प्रभारी यश जैन ने बताया कि संपूर्ण धामनोद जैन समाज इस दुख की घड़ी में पूज्य संघ और संतों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। रीवा में विहार के दौरान कार दुर्घटना में दो आर्यिका माताओं का समाधि मरण हो गया था। धामनोद जैन मंदिर में सामूहिक शांति पाठ और नवकार मंत्र का जाप किया गया। समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान, समिति अध्यक्ष सचिन जैन, सचिव संजय जैन और पूर्व सचिव अशोक जैन उपस्थित रहे। मुनि सेवा समिति के मीडिया प्रभारी यश जैन ने जानकारी दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page