समाचार

जैन मिलन सिद्धार्थ का सेवा कार्य : निःशुल्क नेत्र शिविर का किया आयोजन 


आगरा में जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ो मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट।  


आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी आगरा में जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में सैकड़ो मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रीय पार्षद संजीव सिकरवार एवं क्षेत्रीय मंत्री वीर अवनि जैन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन सिद्धार्थ के अनिल आदर्श जैन, विजय जैन निमोरब, डॉ. ईशान यादव जी वार्ड 75 के क्षेत्रीय पार्षद गौरव शर्मा का सम्मान किया गया l शिविर में मरीजो के नेत्रों का निशुल्क परीक्षण वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव एवं उनकी टीम के द्वारा की गई। शिविर में लगभग 300 से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया गया। 50 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन मरीजों की सुविधा के अनुसार एक निर्धारित तिथि को डा. ईशान यादव के अस्पताल सेक्टर 6 में किया जायेगा।

ये रहे मौजूद 

शिविर में वीर अनिल आदर्श जैन, सुरेश चन्द जैन आर.सी.एम, वीर अरुण कुमार जैन, वीर विजय जैन निमोरब, वीर अतुल कुमार जैन, वीर पारस जैन, वीर सतीश जैन, वीर नितिन जैन, वीर प्रवीन कुमार जैन, वीर हुकुम जैन,वीर राकेश कुमार जैन,वीर दिलीप जैन, अशोक जैन, वीरगंना प्रिया जैन,बेबी जैन, पुष्पा जैन,रामा जैन, ममता जैन वीर सुशील कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, राकेश जैन पेंट, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, जैन मिलन सिद्धार्थ की टीम रही l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page