समाचार

जरूरतमंद बच्चों को देते हैं हर साल : जैन बैंकर्स फोरम ने स्कूलों में स्वेटर एवं गरम वस्त्र बांटे


अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर के सौजन्य से प्रथम चरण में श्री वर्णी जैन कॉन्वेंट स्कूल में जरूरत मंद छात्र-छात्राओं को ड्रेस के स्वेटर, मोजे एवं गरम वस्त्र वितरित किये गये। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


ललितपुर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर के सौजन्य से प्रथम चरण में श्री वर्णी जैन कॉन्वेंट स्कूल में जरूरत मंद छात्र-छात्राओं को ड्रेस के स्वेटर, मोजे एवं गरम वस्त्र वितरित किये गये। संस्था के अध्यक्ष सनत जैन खजुरिया ने बताया कि जैन बैंकर्स फोरम ललितपुर जन सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करती है एवं प्रति वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल एवं गरम वस्त्रों को वितरित करती है। स्कूल की प्रधानाचार्या ने जैन बैंकर्स फोरम के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि उनके स्कूल में काफी निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चे हैं, जिन्हें इस प्रकार के मदद की आवश्यकता रहती है। यह संस्था प्रति वर्ष कुछ छात्रों को फीस भी प्रदान करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सनत जैन खजुरिया, गौरव जैन, राज कुमार सराफ, महिपाल जैन, चंद्र कुमार जैन, सुरेन्द्र सिंघई, केवल चंद्र जैन, चंद्र कुमार जैन, प्रतीक जैन, आशीष जैन के साथ स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि बुंदेला, स्नेह लता आचार्य, रतन परमार, हिमानी, कल्पना, सोनम, निशिता, भारती, मुस्कान, प्रगति, परमानंद के साथ स्कूल का समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page