समाचार

सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर में जाना अपना धर्म: बच्चों और श्रावकों ने पढ़ा छह ढाला और तत्वार्थ सूत्र


सदर बाजार खैरवाडा़ में शिविर का समापन किया गया। सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर तीन के बजाय चार दिन चला। श्रावक व श्राविकाओं ने पूरी तन्मयता से छह ढाला और तत्वार्थ सूत्र का ज्ञान प्राप्त किया। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। सदर बाजार खैरवाडा़ में सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन किया गया। दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं उपाध्यक्ष विपिन वखारिया एवं महामंत्री पंकज शाह ने बताया कि उपाध्याय मुनि श्री शुभमसागरजी एवं मुनि श्री सक्षमसागरजी के सानिध्य में चल रहा सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर तीन के बजाय चार दिन चला।

इसमें श्रावक व श्राविकाओं ने पूरी तन्मयता से छह ढाला और तत्वार्थ सूत्र का ज्ञान प्राप्त किया और छोटे बच्चों ने भी जैन धर्म के पहले और दूसरे भाग की पढ़ाई की। बच्चों की पढ़ाई के बाद रात्रि को नेमिनाथ भगवान् की आरती और मुनिश्री की आरती की गई। उपाध्याय मुनि श्री ससंघ का प्रवास 8 दिन रहा। इसमें छोटे बच्चों और श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म में बहुत ज्ञान प्राप्त किया। सोमवार को मुनिश्री ने ससंघ देवल की ओर विहार किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page