समाचार

ज्ञान वर्धक कार्यक्रम कौन बनेगा धर्म शिरोमणि की रोचक प्रस्तुति : दर्शकों की मिली सराहना, शिविरों में 27 मई की शाम को आयोजित होंगी परीक्षाएं


श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर” के शिविरार्थियों के लिए मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रविवार रात्रि में प्रसारित रियलिटी शो “कौन बनेगा धर्म शिरोमणि” को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है। धर्म, संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम ने युवाओं से लेकर सभी वर्गों के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर” के शिविरार्थियों के लिए मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रविवार रात्रि में प्रसारित रियलिटी शो “कौन बनेगा धर्म शिरोमणि” को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है। धर्म, संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम ने युवाओं से लेकर सभी वर्गों के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नों ने इसे विशेष सराहना दिलाई है। प्रचार-प्रसार प्रभारी पदम जैन बिलाला ने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम की आयोजक , संस्थान की जयपुर शिविर प्रभारी विनीता जैन, श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय एवं राजस्थान की धार्मिक मंत्री , कैपिटल संभाग की मंत्री तथा बालिका छात्रावास की ट्रस्टी भी है। विनीता जैन द्वारा किए गए प्रयासों की सभी ने सराहना की है। इस कार्यक्रम में छहढाला ग्रंथ पर आधारित बहुविकल्प प्रश्नों के उत्तर दर्शकों से पूछे गए थे। इधर, पद्मावती कालोनी में बच्चों ने दान का महत्व समझते हुए अपनी गुल्लक की राशि शिविर सहायतार्थ दी गई। जनकपुरी में नाटिका मंचन के अलावा सप्त व्यसन और चार कषाय समझाए गए। शहर के संघी जी मंदिर में जिनवाणी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई , तैयीस दिन वाले मंदिर , विवेक विहार मंदिर आदि स्थानों पर नाटक – हाइकु आदि की तैयारिया करायी गई। बालिका छात्रावास की अधिष्ठात्री व्रती श्राविका शीला जैन ड्योडा ने अम्बा बाड़ी मंदिर में कहा कि कौन बनेगा धर्म शिरोमणि कार्यक्रम को समाज एवं दर्शकों से अत्यंत अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की सोमवार को चार गति पर लघु नाटिका , हाइकू वाचन तथा बुधवार 27 मई की शाम को सभी शिविर स्थलों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनके परिणाम अगले दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page