समाचार

मुनिश्री प्रणुत सागर जी के आशीर्वाद से प्याऊ का शुभारंभ : राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली


 मुनिश्री प्रणुत सागर जी के परम भक्त मोनू जैन द्वारा शुक्रवार टीम रोटी बैंक के सहयोग से साधु-संतों एवं राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। मुनिश्री प्रणुत सागर जी के परम भक्त मोनू जैन द्वारा शुक्रवार टीम रोटी बैंक के सहयोग से साधु-संतों एवं राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा कार्य की शुरुआत सभी को ठंडा एवं स्वादिष्ट मिल्क रोज वितरित कर की गई। जिससे राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली। इस पुण्य अवसर पर महावीर प्रसाद, मैना देवी, विनय जैन, लक्ष्मी जैन, अवधेश जैन, पूजा जैन, संजय जैन सुषमा जैन, मोनू जैन, स्वाति जैन, विपिन जैन इति जैन, इरिया, आस्था, जितेंद्र जैन, छोटे जैन, बबलू सिंधी, दीपक चावला, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, ज्योति शर्मा, राशु जादौन, सोनल जैन, शामली जैन, चंचल बुधौलिया, अखिलेश बुधौलिया, रोमा शर्मा, पूजा शर्मा, अशोक अग्रवाल सहित टीम रोटी बैंक एवं मानवता परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे एवं सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page