समाचार

134वां नेत्र शिविर में 15 मरीज ऑपरेशन के लिए दाहोद रवाना : बरगी डैम हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि   


134वें निःशुल्क नेत्र शिविर में कुल 17 मरीजों की आंखों की गहन जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों को संस्था की ओर से भोजन के पैकेट प्रदान कर बस से दाहोद रवाना किया गया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह रिपोर्ट…


धामनोद। मानवता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए माँ अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था की ओर से 134वें निःशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत जबलपुर के समीप बरगी डैम में हुई क्रूज दुर्घटना में असामयिक मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। शिविर में तकनीकी सहयोग दृष्टि नेत्रालय दाहोद का रहा। इसमें कुल 17 मरीजों की आंखों की गहन जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों को संस्था की ओर से भोजन के पैकेट प्रदान कर बस से दाहोद रवाना किया गया। वहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन होगा और दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रमुख उपस्थिति और घोषणाएं 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड शिक्षक देवकरण कुशवाह (सेमलदा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश पाटीदार (बोरवेल वाले) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान ने की। दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय त्रिलोकचंद्र प्रधान की स्मृति में वार्ड क्रमांक 9 में गौ सेवा के लिए जल पात्र लगाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई, ताकि भीषण गर्मी में मूक पशुओं को राहत मिल सके। इस सेवा कार्य के दौरान संरक्षक जितेंद्र बर्वे, शशि श्रीवास्तव सहित संस्था के कई सेवादार, मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सहसचिव देवकरण पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल उपचार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना भी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page