समाचार

मनाई जाएगी आध्यात्मिक रंगों की होली : सिद्धवरकूट में 2 दिवसीय मेले का आयोजन 7 और 8 मार्च को


सिद्धवरकूट में सात और आठ मार्च को आध्यात्मिक रंगों की होली मनाई जाएगी। इस अवसर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र पर विमानोत्सव एवं घटयात्रा निकाली जाएगी। पढ़िए सन्मति जैन की रिपोर्ट…


सनावद। दो चक्री दस काम कुमार सहित साढ़े तीन करोड़ मुनियों की सिद्ध भूमि सिद्धवरकूट में सात और आठ मार्च को आध्यात्मिक रंगों की होली मनाई जाएगी। इस अवसर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र पर विमानोत्सव एवं घटयात्रा निकाली जाएगी। सिद्ध क्षेत्र पर आने-जाने के लिए धर्माथ बस सेवा की व्यवस्था सनावद में सुरेश जैन, अमर ज्योति ने तथा बड़वाह में बाबूलाल जैन ने कही है। दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूटके समिति सदस्य सुनील जैन अनुसार सिद्ध क्षेत्र पर लगभग 100 वर्षों से होली अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजन होते आ रहे हैं। क्षेत्र पर पूजन, अभिषेक के लिए धोती- दुपट्टे एवं पूजन सामग्री सहित आवास व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त हैं। मंदिर क्षेत्र रंगीन रोशनी में नहा रहा है।

दो दिवसीय धार्मिक मेला महोत्सव

इस बार दो दिवसीय धार्मिक मेला महोत्सव के आयोजन में 7 मार्च मंगलवार को प्रात: नित्य नियम पूजन के साथ 7.30 बजे मूलनायक भगवान संभवनाथ का अभिषेक और शांतिधारा होकर 8:30 णमोकार मंडल विधान की पूजा, संध्याकालीन भक्ति संगीतमय आरती होगी। 8 मार्च बुधवार को प्रात: श्रीजी का नित्य नियम पूजन व मूलनायक संभवनाथ भगवान की प्राचीन चमत्कारी मूर्ति का अभिषेक, शांतिधारा होगी।

शांति मंडल विधान और महास्तकाभिषेक

बुधवार 8 मार्च को प्रातः 8:30 बजे चिंताबाई सूरजमल जैन (खंडवा) के पुत्र अशोक शैल जैन, डॉक्टर राज चित्रा एवीएस परिवार द्वारा शांतिनाथ मंडल विधान की संगीतमय पूजा होगी। दो दिनों तक संगीत में पूजा एवं भजनों की प्रस्तुति कमल एंड पार्टी परिवार द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।दोपहर 2 बजे स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर श्रीजी विराजमान होंगे। श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र पर विमानोत्सव एवं घटयात्रा निकाली जाएगी। अपरान्ह 4.30 बजे विधि विधान पूर्वक विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान बाहुबली स्वामी का महास्तकाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न होगी। प्रभावना वितरण होकर सामूहिक नि:शुल्क वात्सल्य भोजन की व्यवस्था दान दाताओंं द्वारा रखी गई है।

मंदिरों के शिखर पर लगेंगी नई ध्वजाएं

सिद्ध क्षेत्र में स्थित सभी मंदिरों की शिखरों पर लगी ध्वजाओं को बदलकर नई ध्वजाएं लगाई जाएंगी।समाजसेवी सन्मति जैन ने बताया कि सिद्ध क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री विजय काला, मेला संयोजक बाबूलाल जैन ने इस धार्मिक आयोजन में धर्मावलंबियों से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही बड़वाह सड़क मार्ग तरफ से क्षेत्र पर आने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page