समाचार

भोपाल में आचार्य संसघ से मुनि संसघ का भव्य मिलनः लालघाटी मिलन परिसर जयकारों से रहा गुंजायमान 


भोपाल में विराजित आचार्यश्री विनम्रसागरजी महाराज ससंघ का मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ से भव्य मिलन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन अनुयायी भक्त मौजूद रहे। उन्होंने आचार्य और मुनि भगवंतों के जयकारे लगाते हुए भक्ति की। मुनिश्री आदित्यसागर जी ने इंदौर में होने वाले पट्टाचार्य महा महोत्सव में पधारने का आमंत्रण आचार्यसंघ को दिया। यहां पढ़िए भोपाल से यह खबर… 


भोपाल। मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का यहां विराजमान आचार्यश्री विनम्र सागर महाराज संसघ से आचार्य रत्न नवपटाचार्य आचार्य शिरोमणि शताब्दी देशना चार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनिश्री सहज सागर जी एवं छुल्लकश्री श्रेयस सागर जी संसघ से अपार वात्सल्य मय भव्य महामिलन हुआ।

मंगल मिलन पर गूंजे जयकारे

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस मिलन के अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए। मंगल मिलन देख समाजजन भाव विभोर हुए। ‘जयकारों के घोष’ ‘नमोस्तु शासन जयवंत’ हो से लालघाटी मिलन परिसर गुंजायमान कर दिया।

मुनिश्री ने पट्टाचार्य महोत्सव का दिया आमंत्रण

दद्दू ने बताया कि मुनिश्री आदित्य सागर ने अपने उद्बोधन से आचार्यश्री विनम्र सागर जी के प्रति अपनी भक्ति के पुष्प अर्पित किए। साथ ही अप्रैल महीने में इंदौर में होने वाले आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी के पट्टाचार्य महा महोत्सव में संसघ सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page