समाचार

कुछ समय विहार में भी रहीं साथ : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की मुनि सुधासागर की अगवानी


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के पांव धोने तथा श्रीफल भेंटकर मंगल आरती उतारने का सौभाग्य उन्हें मिला है। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट , क्या कहा राजे ने…


धौलपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए एक सौभाग्य की सौगात वाला रहा। दरअसल मुझे पता चला कि जैन मुनि, राष्ट्रीय संत श्री सुधा सागर जी महाराज मुरैना तीर्थ से विहार कर धौलपुर होते हुए आगरा जा रहे हैं। मैं तुरंत आवास के बाहर गई और महाराज जी से घर में प्रवेश करने के लिए आग्रह किया। श्री सुधा सागर जी महाराज जी के पास समय का अभाव था।

लेकिन मैंने निवेदन किया कि यदि उनके चरण कमल मेरे आवास में पड़ जाएं तो मैं अपने आपको धन्य समझूंगी। ईश्वर की कृपा से महाराज जी मेरे आवास राजनिवास पैलेस आए। जहां उनके पांव धोने तथा श्रीफल भेंटकर मंगल आरती उतारने का मुझे सौभाग्य मिला। जैन मुनि ने कहा कि धर्म और सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्ति हमेशा खुश रहते हैं तथा उन्हें सदैव ईश्वर का साथ मिलता है।

उनके आशीर्वचनों ने मानो मेरे उत्साह को दोगुना कर दिया था। सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर मैंने विहार में उनके साथ कुछ सफर भी तय किया। इस दौरान जैन मुनि के साथ चल रहे श्रावकों के आग्रह पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page