समाचार

मैंगो कलर ड्रेस थीम के साथ हुआ आयोजन : परवार महिला संगठन की पहली ग्रीष्मकालीन मीटिंग हुई संपन्न


मस्ती और मनोरंजन के साथ, मैंगो कलर का ड्रेस अप और ग्रीष्मकालीन मनोरंजन संग मॉकटेल और कोल्ड ड्रिंक बनाओ प्रतियोगिता के साथ दिगंबर जैन परवार महिला संगठन की मीटिंग स्थानीय जबरी बाग नसिया में संपन्न हुई। पढ़िए मुक्ता जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। मस्ती और मनोरंजन के साथ, मैंगो कलर का ड्रेस अप और ग्रीष्मकालीन मनोरंजन संग मॉकटेल और कोल्ड ड्रिंक बनाओ प्रतियोगिता के साथ दिगंबर जैन परवार महिला संगठन की मीटिंग स्थानीय जबरी बाग नसिया में संपन्न हुई। कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत संयोजक गण वंदना और लक्ष्मी जैन के मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने स्टेज पर अनोखे अंदाज में अपना परिचय दिया एवं कैटवॉक करने के साथ समर सीजन के दौरान रखने वाली सावधानियों के लिए प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए। इसमें सदस्यों द्वारा जल बचाने, पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने एवं समर सीजन में निज स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु धूप एवं लू से बचें और खूब पानी पीने के संदेश आकर्षक तरीके से दिए। नृत्य प्रस्तुति के साथ-साथ मॉकटेल और ठंडे पेय पदार्थ बनाने की प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।

इन्हें मिले पुरस्कार

महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने बताया कि मॉकटेल एवं ठंडे पेय पदार्थ बनाओ प्रतियोगिता एवं समर क्वीन प्रतियोगिता की निर्णायक प्रीति जैन एवं सोनाली बागड़िया द्वारा प्रथम पुरस्कार सविता जैन मोदी को, द्वित्तीय प्रियंका जैन को एवं तृतीय पुरस्कार बरखा जैन को दिया गया। समर क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वर्षा जैन, द्वितीय पुरस्कार ज्योति जैन एवं तृतीय पुरस्कार रागिनी जैन को प्राप्त हुआ। सभी सदस्यों ने तंबोला खेला एवं शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान रश्मि जैन, लक्ष्मी जैन, अनुभा जैन, मंजू जैन, अर्चना जैन, शोभा जैन, नीलू जैन सरिता जैन सहित महिला संगठन की डेढ़ सौ से अधिक महिला सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन संगठन की सचिव सारिका जैन ने किया एवं आभार अंजलि जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page