समाचार

गायत्री नगर संस्कार शिक्षण शिविर में दिखा उत्साह :  संस्थान के पदाधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण 


श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर जयपुर व अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति के द्वारा आयोजित संस्कार शिविर का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म,गायत्री नगर जयपुर में बड़े ही उत्साह के साथ 17 मई से चल रहा है। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर जयपुर व अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति के द्वारा आयोजित संस्कार शिविर का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म,गायत्री नगर जयपुर में बड़े ही उत्साह के साथ 17 मई से चल रहा है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि शिविर का अवलोकन व निरीक्षण महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला जैन डोडिया‌ के नेतृत्व में शालिनी जैन बाकलीवाल, डॉ. वन्दना जैन,चंदा सेठी, सुरेश कासलीवाल संस्थान के महामंत्री आदि ने किया। शीला डोडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री नगर में शिविर का संचालन बड़े व्यवस्थित व अनुशासन तरीके से चल रहा है,उन्होंने प्रत्येक कक्षा का अवलोकन किया, बच्चों व बडों उत्साह नजर आ रहा है। उन्होने संस्थान द्वारा संचालित द्वादश वर्षीय कोर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। रजिस्ट्रेशन अधिक से अधिक संख्या में कराने का आव्हान किया और गायत्री नगर में परीक्षा केन्द्र खोलने का भी आश्वासन दिया।

175 शिविरार्थियों को संस्कारित कर रहे

शिविर संयोजिका मंजू सेवा वाले, अनीता बडजात्या, सुनीता काला आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

मंजू सेवा वाली ने बताया कि इस शिविर में पांच कक्षाएं विभिन्न विषयों की चल रही है। जिसमें संस्थान की विदुषी बहन साक्षी, मिति, अंशिता, देशना एवं अजित शास्त्री द्वारा छोटे बडे लगभग 175 शिविरार्थियों को संस्कारित कर रहे है। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने माना है कि समाज बच्चों के संस्कार देने में सक्षम है समाज ने 12 महीने पं. की व्यवस्था की गई है, बड़ों को प्रतिदिन सांयकाल स्वाध्याय और बच्चों को पाठशाला के माध्यम से संस्कारित किया जा रहा है।

पूजा का कार्यक्रम 24 को

अनीता बडजात्या और सुनीता काला ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिदिन पुण्यार्जक परिवार अशोक रावका टीम, राजकुमार सीएनटी, जितेंद्र, बसंत वालीबाल, दिलीप आशा छाबड़ा, कमला दीपक बिलाला‌, शोभा सेठी,अशोक अंजू भौंच परिवार विधानसभा वाले द्वारा बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया जा रहे हैं। शिविर संयोजक पदम झांझरी ने अवगत कराया कि 24 मई प्रातः 9 बजे बच्चों द्वारा पूजा का कार्यक्रम पंडित अजित शास्त्री द्वारा किया जाएगा। जिसमें बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में अशोक जैन गौरव शाह परिवार खेडली वालों द्वारा भाग लेने वाले शिवरार्थियों को अल्पाहार कराया जाएगा एवं प्रेम लता पाटनी बच्चों को पारतोषिक प्रदान करेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page