जैन समाज के अर्पित पहाडिया के विशेष प्रयास से समस्त जैन समाज ने अभुतपूर्व एकता का परिचय दिया। गुरुवार सुबह जब अर्पित पहाडिया दिगंबर जैन नसियाजी सब्जीमंडी में अपने परिवार सहित दर्शन के लिए आए तो नसिया जी के पूरे मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। कुचामनसिटी से पढ़िए,सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट…
कुचामनसिटी। जैन समाज के अर्पित पहाडिया के विशेष प्रयास से समस्त जैन समाज ने अभुतपूर्व एकता का परिचय दिया। गुरुवार सुबह जब अर्पित पहाडिया दिगंबर जैन नसियाजी सब्जीमंडी में अपने परिवार सहित दर्शन के लिए आए तो नसिया जी के पूरे मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। जिस पर अतिक्रमण करने वालांे ने अर्पित पहाडिया के साथ अभद्र वार्तालाप की। जिससे परेशान होकर अर्पित पहाडिया अनशन पर बैठ गए। समाजजनों को जब पता चला तब समस्त जैन समाज की महिला पुरुषों ने एकत्रित होकर एकता का परिचय दिया।
जिससे प्रशासन के नगर परिषद आयुक्त, शकेष काकरिया पूर्व चेयरमेन, सुरेश सिखवाल, एसआई राजेंद्र के शुक्रवार शाम तक अतिक्रमण हटाने के वादे के साथ अनशन खत्म हुआ। इस पुरे प्रकरण मे सकल दिगंबर जैन समाज के सभी महिला एवं पुरुष साधुवाद के पात्र हैं। अर्पित पहाडिया की धर्म निष्ठा व समाज की एकजुटता ने काफी अरसे से चल रही परेशानी से निजात पाने की सफलता पर पहला कदम है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। समाज के महिलाओं और युवकों का सराहनीय सहयोग रहा। पदाधिकारियों ने सभी के सहयोग पर साधुवाद किया













Add Comment