समाचार

गौशालाओं में चारा-पानी के बंदोबस्त अभियान जारी: सेवाभावी किसानों और सदस्यों के सहयोग से गौशालाओं में निरंतर चारे की हो रही व्यवस्था 


जीव दया और करुणा के मार्ग पर चलते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा गौ-सेवा का विशेष प्रकल्प चलाया जा रहा है। क्षेत्र के सेवाभावी किसानों और सदस्यों के सहयोग से गौशालाओं में निरंतर चारे की व्यवस्था की जा रही है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह रिपोर्ट…


नौगामा। जीव दया और करुणा के मार्ग पर चलते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा गौ-सेवा का विशेष प्रकल्प चलाया जा रहा है। क्षेत्र के सेवाभावी किसानों और सदस्यों के सहयोग से गौशालाओं में निरंतर चारे की व्यवस्था की जा रही है। शाखा के वीर सदस्य आशीष पचोरी के समन्वय से गांव के प्रगतिशील किसान राकेश पाटीदार (सुपुत्र देवेंद्र पाटीदार) ने अपने वार्षिक संकल्प को दोहराते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली घास उपलब्ध करवाई। राकेश पाटीदार द्वारा प्रतिवर्ष गौशाला में दो ट्रॉली घास भेंट करने का यह नियम जीव दया की एक अनूठी मिसाल पेश करता है। इस पुनीत कार्य को सुचारू रूप से चलाने में शाखा के सचिव कैलाश पचोरी एवं नरेश जैन प्रतिदिन अपना सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

पदाधिकारियों की यह टीम चारे के संग्रहण से लेकर गौशाला तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की स्वयं निगरानी कर रही है। संस्था का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी के इस समय में मूक पशुओं को चारे और पानी की कमी न हो। इस के लिए परिषद के आसपास के कृषक भी उत्साहपूर्वक अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं एवं किसानों से भी निवेदन किया जा रहा है कि जो भी अपनी बचत की घास देना चाहे महावीर इंटरनेशनल से संपर्क करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page