एक मुस्कान संस्था पहले ज़रूरतमंद बस्तियों को चिन्हित करती है और इसके बाद उन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम 1 फरवरी को होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। एक मुस्कान संस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिन्हित बस्तियों में राशन वितरण का कार्य कर रही है। संस्था की ओर पहले ज़रूरतमंद बस्तियों को चिन्हित किया जाता है और इसके बाद उन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष हम बस्तियों का डाटा कलेक्ट करेंगे। ताकि भविष्य में उन्हें
मेडिकल सुविधाएं, बच्चों की पढ़ाई और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में मदद की जा सके। इस अवसर पर मकर संक्रांति की खुशियां हम बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर मनाएंगे। यह कार्यक्रम 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से एसेंशिया लक्ज़री होटल के पास स्थित बस्ती में होगा। आराधना ग्रुप एक मुस्कान ग्रुप के कमलेश ज्योति, निखिल अल्फा अलनिक जैन ने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और अपनापन लेकर आए। कार्यक्रम की थीम है एक प्रयास—सभी के चेहरे पर हो मुस्कान। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें वास्तविक जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी।













Add Comment