समाचार

दिव्या उत्तरप्रदेश रत्न सम्मान से नवाजी जाएंगी: पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए दिया जा रहा है पुरस्कार 


पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहीं पर्यावरण मित्र दिव्याकुमारी जैन को उत्तरप्रदेश रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। विगत डेढ़ दशक से दिव्या इस कार्य में सहभागिता कर रही हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन को उत्तरप्रदेश रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अभियान चला रही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त पर्यावरण मित्र दिव्या जैन को नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से नवाजा जाएगा।

दिव्या गत 15 वर्षाें से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अभियान चला रही हैं। इसमें पॉलीथिन की थैलियों के विरुद्ध जन जागरूकता प्रमुख है। दिव्या ने पुरस्कार के लिए उसका चयन होने पर प्रसन्नता जताई है और आभार व्यक्त किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page