समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन : बैठक में हुई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन “इंदौर रीजन” की प्रथम मीटिंग महावीर ट्रस्ट कार्यालय पर संपन्न हुई। इस मीटिंग में इंदौर रीजन के अधिकतर ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष मौजदू रहे। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन “इंदौर रीजन” की प्रथम मीटिंग महावीर ट्रस्ट कार्यालय पर संपन्न हुई। इस मीटिंग में इंदौर रीजन के अधिकतर ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष मौजदू रहे। मीटिंग की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई। रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा द्वारा अपने उद्बोधन में मंच पर उपस्थित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, इंदौर सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पटौदी, महामंत्री सुशील पांड्या, महावीर जयंती जुलूस संयोजक प्रिंसपाल टोंग्या ,इंदौर रीजन के पूर्व अध्यक्ष सनत गंगवाल एवं इंदौर रीजन के अंतर्गत आए हुए सभी ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रीजन सचिव ने आगामी 26 मार्च को शपथ विधि, 4 अप्रैल को महावीर जयंती एवं 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक जेपीएल के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया और मक्सी तीर्थ में ग्रुप द्वारा दिए गए सहयोग कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस वर्ष महावीर जयंती के जुलूस में सभी इंदौर के ग्रुप से आग्रह किया कि त्रिशला माता द्वारा देखे गए 16 स्वप्न पर हर ग्रुप को एक-एक स्वप्न की झांकी या बैनर लेकर एक साथ चलना चाहिए। मीटिंग में आए हुए लगभग सभी ग्रुप ने इस नवीन कार्य (16 स्वप्न की झांकी) पर साथ चलने की सहमति जताई।

इंदौर मेन ग्रुप, नगर ग्रुप, एक्सीलेंट ग्रुप, विद्यासागर ग्रुप, अरिहंत ग्रुप, ब्रिलियंट ग्रुप, पुष्प ग्रुप, शिखर ग्रुप, नेमिनाथ ग्रुप, पद्मावती ग्रुप, अहिंसा ग्रुप एवं बाकी सोशल ग्रुप्स में भी अपनी कार्यकारिणी में चर्चा कर 20 मार्च तक निर्णय कर कर बताने को कहा। राजकुमार पटौदी ने आह्वान किया गया कि इस बार सभी ग्रुप जुलूस में शामिल होकर साथ में चलें। राकेश विनायका ने 26 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी ग्रुप की कार्यकारिणी को आमंत्रित किया है। सभी की सहभागिता की अपेक्षा के साथ बीते 13 जनवरी को सभी ग्रुप द्वारा संपन्न सेवा गतिविधि, 26 जनवरी की तिरंगा वाहन रैली में शानदार प्रदर्शन हेतु इंदौर रीजन के सभी ग्रुप का विशेष आभार माना। अंत में कोषाध्यक्ष अतुल गोइल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जेपीएल के बारे में जानकारी दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page