समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन परिवार : डिजिटल डायरी का हुआ विमोचन


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन परिवार की सदस्य निर्देशिका का विमोचन किया गया। सदस्य निर्देशिका अब डिजिटल डायरी के रूप में होगी। सभी दंपती सदस्य के स्मार्टफोन पर यह डायरी उपलब्ध होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विस्तृत रिपोर्ट… 


इंदौर। बघेरवाल परिसर में गरिमामय समारोह में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन परिवार की सदस्य निर्देशिका का विमोचन किया गया। सदस्य निर्देशिका अब डिजिटल डायरी के रूप में होगी। सभी दंपती सदस्य के स्मार्टफोन पर यह डायरी उपलब्ध होगी। इससे एक क्लिक में सभी सदस्यों का डेटा देखा जा सकेगा।

गरिमामय समारोह में उपस्थित दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के संरक्षक एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन के परामर्शदाता एम के जैन साहब, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन के अध्यक्ष वितुल अजमेरा, महासचिव रितेश पाटनी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इदौर मेन के परामर्शदाता राजेश डी जैन, महावीर जयंती पर निकलने वाले जुलूस में भगवान महावीर स्वामी के सारथी नवीन गोधा ने डिजिटल डायरी का विमोचन किया। डिजिटल डायरी विमोचन के पूर्व दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन परिवार के 275 सदस्यों ने ग्रामीण परिवेश में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एस्ट्रो कार्ड रीडर कु.नीलम सेठीया ने 200 सदस्यों को अपनी ज्योतिष कला से भूत-वर्तमान और भविष्य की जानकारी दी। डिजिटल डायरी के प्रमुख संपादक पवन गुणमाला जैन, अनुपम मीना जैन, सुनील ज्योति जैन, नीलेश स्मिता जैन का स्वागत किया गया और डायरी बनाने में इन सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र जैन एवं मीना जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page