समाचार

धरियावद में मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजारोहण समारोह आयोजित: अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी के पावन सान्निध्य में हुआ कार्यक्रम


सारांश

2001 में हुए पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव की 22वंी वर्षगांठ पर धरियावद के महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर जी पुराना बस स्टेंड में रविवार को अंतर्मुखी दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री पूज्य सागर जी महाराज एवं जिनवाणी सेवा चंद्रिका 105 श्री प्रसन्नमति माताजी के संघ सान्निध्य व निर्देशन में मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजारोहण किया गया। अशोक कुमार जेतावत की रिपोर्ट


धरियावद: 1008 श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर जी पुराना बस स्टेंड के मंदिर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की 22वीं वर्षगांठ पर रविवार को अंतर्मुखी दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री पूज्य सागर जी महाराज एवं जिनवाणी सेवा चंद्रिका 105 श्री प्रसन्नमति माताजी के संघ सान्निध्य व निर्देशन में मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजारोहण किया गया।

आज से 22 वर्ष पूर्व वात्सल्य वारिधि, राष्ट्र गौरव, जिन धर्म प्रभावक दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में भव्य एतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 3-8 फरवरी 2001 को सम्पन्न हुआ था। इस अवसर पर प्रतिवर्ष माघ शुक्ला पूर्णिमा पर मंदिर पर नवीन ध्वजारोहण किया जाता है।

ऐसे में रविवार को प्रातः मंदिरजी में अंतर्मुखी दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री पूज्य सागर जी महाराज एवं जिनवाणी सेवा चंद्रिका 105 श्री प्रसन्नमति माताजी के संघ सान्निध्य में जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, नित्य नियम पूजा के साथ जिन सहस्रनाम के 1008 अध्र्य चढाए गए। नवीन ध्वजा का विधिवत पूजन कर मंत्रोच्चारपूर्वक धरियावद नगर गौरव समाधिस्थ दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री श्रेयस सागरजी महाराज, समाधिस्थ आर्यिक 105 श्री श्रेयमति माताजी के गृहस्थ पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र, परिवार के सुनील कुमार-लतादेवी, सुभग- युगल भोपावत परिवार ने मंदिर पर ध्वजा चढाने का पुण्यलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर सैंकडों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। णमोकार महामंत्र का उच्चारण जय-जयकार करते हुए, पुष्पवृष्टि करते हुए वातावरण को जैन धर्म की जय-जयकार से गुंजायामान कर दिया।

इस अवसर पर सभी दर्शनार्थियों को प्रभावना स्वरूप फल वितरित किए गए। राजमल पटवा, इंदरमल पटवा, सेठ दिनेश कुमार जेकणावत, ख्याली लाल गनोडिया, सागरमल बोहरा, धनपाल बक्तावत, महावीर कुमार भंवरा, सुरेश पचौरी, प्रकाश बणावत, सूर्य प्रकाश बोहरा, अशोक कुमार जैतावत, अजीत कुमार कीकावत, पुष्कर राज बोहरा, चंद्रप्रकाश बोहरा सहित कई गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
16
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page