समाचार

कमला नगर डी ब्लॉक जैन मंदिर में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव : भक्तों को मिला मेडिटेशन गुरु का मंगल सानिध्य


समाधिस्थ राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्तसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में ग्रेटर कमलानगर जैन समाज के तत्वावधान में 21 जुलाई को प्रात: 8.00 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सौभाग्यशाली भक्तों ने बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के कुशल निर्देशन में अतिश्यकारी भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्तसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में ग्रेटर कमलानगर जैन समाज के तत्वावधान में 21 जुलाई को प्रात: 8.00 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सौभाग्यशाली भक्तों ने बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के कुशल निर्देशन में अतिश्यकारी भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। इसी के साथ 12 जुलाई से आयोजित हो रहे अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने श्रीजी के समक्ष 2064 अर्घ्य समर्पित किए।

इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों ने विश्व शांति की कामना कर हवन में आहुति देते हुए दस दिवसीय विधान का समापन किया। विधान के मध्य में ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नेवैद्य, दीपक, धूप, फल की थाल सजाकर भक्तिमय नृत्य करते हुए उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का संगीतमय पूजन किया। इस दौरान अर्पितमय में पावन वर्षायोग समिति के पदाधिकारीओं ने उपाध्याय श्री के चरणों का पाद प्रक्षालन किया, और शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|

उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल गुरु के होने से ही संस्कृति चमकेगी, न ही केवल शिष्य के होने से, संस्कृति का महत्व तो गुरु और शिष्य के संयोग से ही बढ़ता है। गुरु शिष्य को तराशकर हीरा बनाता है। गुरु का उपकार हम जीवन भर नही उतार सकते। संध्या काल में सांय 6:00 बजे से कर्मयोगी जैन मन्दिर जी में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में फिरोजाबाद की सुप्रसिद्ध संगीतकार सृष्टि जैन बाहुबली म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा एक श्याम गुरुओं के नाम भजन संध्या आयोजित की गई| जिसमें सृष्टि जैन ने मधुर जैन भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी,अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन महामंत्री रोहित जैन अहिंसा,मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल, मुकेश जैन रपरिया,अर्थमंत्री यशपाल जैन,राहुल जैन अंहिसा,शैलेंद्र जैन, राकेश जैन बजाज,अनिल जैन रईस नरेश जैन,अंकुश जैन,अरुण जैन, सुशील जैन,पवन जैन,सुरेश जैन पांडया,अंकेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page