समाचार

श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना : बाली के मुनि दीक्षा और सुग्रीव के राज्य सौंपने के वृतांत का किया सुंदर वर्णन 


निर्मल सेवा सदन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। निर्मल सेवा सदन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ।

मुनिश्री 108 निवृत सागर भी मुनिराज 49वां अवतरण दिवस मनाया गया। उनके शीघ्र अजन्मे होने की कामना की गई। इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज ने पद्‌म पुराण कथा के अन्तर्गत अपनी मंगलमय वाणी में बताया कि दशानन को नमस्कार करने से मना कर दिया है। उन्होंने क्रोध में आकार बाली को युद्ध के लिए ललकारा लेकिन बाली ने युद्ध की अपेक्षा वैराग्य मार्ग को धारण कर मुनि दीक्षा ग्रहण कर ली एवं सुग्रीव को राज्य सौंप दिया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि एक अगस्त 2023 को सुबह साढ़े आठ बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page