समाचार

शिक्षक और समाजसेवी प्रदीप गोयल का निधन: शोक की लहर


शिक्षाविद और समाजसेवी प्रदीप गोयल के निधन से नगर एवं जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


महरौनी। शिक्षाविद और समाजसेवी प्रदीप गोयल के निधन से नगर एवं जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप गोयल आचार्य विद्यासागर एकेडमी एवं बचपनालय के डायरेक्टर थे और साथ ही साथ वह वर्षो से शिक्षा कार्य में कार्यरत रहे। उनके निधन से नगर एवं जैन समाज में दुख की लहर दौड़ गई।

वह बहुत दिनों से गम्भीर रोग से पीड़ित चल रहे थे। शनिवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, श्री सुधासागर यशोदय महिला मंडल, श्री सुधासागर यशोदय व्यायाम शाला एवं अखिल भारतीय महिला समिति ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page