समाचार

धूप की सुनहरी किरणों के संग महकी सुगंध दशमी : संयम धर्म की साधना से जगमगाए पदमप्रभु जिनालय


श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सुगंध दशमी महोत्सव एवं उत्तम संयम धर्म का उत्सव मनाया गया। प्रातः कालीन बेला में जिनालय में भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान की भक्ति करते हुए विशेष पूजन-अभिषेक किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सुगंध दशमी महोत्सव एवं उत्तम संयम धर्म का उत्सव मनाया गया। प्रातः कालीन बेला में जिनालय में भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान की भक्ति करते हुए विशेष पूजन-अभिषेक किया। सुबह की धूप खिली गई, वातावरण में पवित्रता और भक्ति की सुगंध फैली और मंदिर प्रांगण में भक्तजनों की अपार भीड़ उमड़़ पड़़ी। सुगंध दशमी के अवसर पर मंदिरों को पुष्पों एवं रंग-बिरंगी सजावट से अलंकृत किया गया। श्री पदम प्रभु महिला मंडल द्वारा थाल सजाओ, मंगल कलश सजाओ एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुअ। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत छठवें दिन उत्तम संयम धर्म का पालन किया। प्रवचनों में संयम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि संयम ही आत्मा की शांति और मोक्ष का मार्ग है।

महोत्सव के अवसर पर जिनालय में वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा तथा भक्तों ने धर्मलाभ लेकर आत्मकल्याण का संकल्प लिया। शाम को संगीतमय में प्रभु की मंगल आरती हुई। इस मौके पर इंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, विवेक जैन, शुभम जैन, संयम जैन, प्रवीण जैन, करुणा जैन, रिंकी जैन पुष्प जैन, कविता जैन, ममता जैन, रीता जैन, अंजू जैन, शालू जैन, हेमलता जैन समस्त अवधपुरी जिनालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page