समाचार

झामुमो के पूर्व विधायक ने की थी टिप्पणी : दिगम्बर जैन मुनियों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई शुरू


झामुमो विधायक लोबिन हेम्बरम,करण महतो पनेसर बाबू और लाखों लोगों को पारसनाथ ले जाकर बाबरी मस्जिद की तरह जैन मंदिरों को ध्वस्त करने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक सालखन मुर्मू के विरुद्ध अपराधिक कार्रवाई मामले में नौ जून को कड़कड़डूमा कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी (पूर्व) सोनिका जज ने पुलिस विभाग से एक्शन टेकन रिपोर्ट फाइल करने हेतु निर्देश जारी किए हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। झामुमो विधायक लोबिन हेम्बरम,करण महतो पनेसर बाबू और लाखों लोगों को पारसनाथ ले जाकर बाबरी मस्जिद की तरह जैन मंदिरों को ध्वस्त करने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक सालखन मुर्मू के विरुद्ध अपराधिक कार्रवाई मामले में नौ जून को कड़कड़डूमा कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी (पूर्व) सोनिका जज ने पुलिस विभाग से एक्शन टेकन रिपोर्ट फाइल करने हेतु निर्देश जारी किए हैं और अगली हियरिंग की तारीख 6 सितंबर निश्चित की है।

इस निर्णय का विश्व जैन संगठन, जैन राजनैतिक चेतना मंच के संजय जैन, सुभाष काला, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, प्रदीप गंगवाल, राजेन्द्र सोगानी, ओपी सिघंई, राजीव जैन बंटी भैया आदि ने स्वागत किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
14
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page