समाचार

एचएनडी हॉस्टल बिक्री के खिलाफ देश व्यापी मोर्चा 27 अक्टूबर को होगा: हॉस्टल हमारा वापिस दो सौदा इसका रद्द करो के नारे के साथ होगा विरोध प्रदर्शन 


 एचएनडी हॉस्टल जमीन बिक्री के सौदे के खिलाफ देश व्यापी मोर्चा 27 अक्टूबर को होगा। एचएनडी हॉस्टल जमीन की बिक्री के गैरकानूनी सौदे के खिलाफ आचार्यश्री गुप्तिनंदी जी और आचार्यश्री गुणधरनंदीजी के सानिध्य में सुबह 10 बजे से मोर्चा निकाला जाएगा। पुणे से पढ़िए, यह खबर…


पुणे। एचएनडी हॉस्टल जमीन बिक्री के सौदे के खिलाफ देश व्यापी मोर्चा 27 अक्टूबर को होगा। एचएनडी हॉस्टल जमीन की बिक्री के गैरकानूनी सौदे के खिलाफ आचार्यश्री गुप्तिनंदी जी और आचार्यश्री गुणधरनंदीजी के सानिध्य में सुबह 10 बजे से मोर्चा निकाला जाएगा। सकल जैन समाज ने पदाधिकारियों और सेव एचएनडी कृति समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर गांव और शहर में सकल जैन समाज का मोर्चा निकालकर कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया जाएगा।

समाजजनों ने आग्रह किया है कि जैन एकता का बिगुल बजाना है और हर संकट में साथ में लड़ना है। इस मोर्चे के निवेदक सेव एचएनडी कृति समिति है। आयोजन सकल जैन समाज भारत है। उल्लेखनीय है कि आचार्यश्री गुप्तिनंदी जी ने घोषणा की है कि एक नवंबर तक होस्टल का सौदा रद्द नहीं होता है तो वे 1 नवंबर से अन्न जल का त्याग करेंगे। आचार्यश्री की घोषणा से समाज और गुरु भक्तों चिंता व्याप्त हो गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page