समाचार

सेठी परिवार के चिराग ने परिवार एवं जैन समाज का नाम किया रोशन गीत सेठी ने बाहरवीं कॅामर्स में प्राप्त किये 96.6 प्रतिशत अंक


दिगम्बर जैन आम समाज संगठन प्रमुख प्रसिद्ध समाजसेवी इन्द्रकुमार, वीणा सेठी नेमीनगर जैन काॅलोनी, इंदौर नगर निवासी के पोते गीत सेठी ने बाहरवीं कॅामर्स परीक्षा में आज इतिहास रच दिया । एमराल्ड हाईट्स स्कूल के होनहार विद्यार्थी ने की बाहरवीं परीक्षा में 96.6% अंक लेकर पूरे स्कुल में प्रथम एवं मध्यप्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


इंदौर। दिगम्बर जैन आम समाज संगठन प्रमुख प्रसिद्ध समाजसेवी इन्द्रकुमार, वीणा सेठी नेमीनगर जैन काॅलोनी इंदौर नगर निवासी के पोते गीत सेठी ने बाहरवीं कॅामर्स परीक्षा में इतिहास रच दिया ।एमराल्ड हाईट्स स्कूल के होनहार विद्यार्थी ने बाहरवीं कॅामर्स परीक्षा में 96.6% अंक लेकर पूरे स्कुल में प्रथम एवं मध्यप्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। श्रुती सलवार सुट के अंकुर, सुप्रिया सेठी आपके माता पिता है।आपकी इस महान उपलब्धि से सेठी परिवार एवं दिगम्बर जैन समाज इंदौर का नाम रोशन हुआ है।

दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ,सुशील पांड्या, राजेन्द्र सोनी ,हंसमुख गांधी ,टीके वेद ,संजय कासलीवाल, राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल ने सेठी परिवार के होनहार बेटे को बधाई देते हुए गीत सेठी एवं समस्त सेठी परिवार को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page