मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर में 08 सितम्बर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होगा। यह निर्णय फिलहाल 6 माह के लिए है। प्रतिदिन 5 यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित होने पर स्टॉपेज स्थाई कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर, जो देशभर के जैन श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र है, अब पुनः रेल सुविधा से जुड़ने जा रहा है। कोरोना काल से पहले यहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस दोनों का स्थाई स्टॉपेज था। लेकिन कोविड-19 के बाद इन्हें बंद कर दिया गया, जिससे दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे की नई घोषणा के अनुसार ट्रेन क्रमांक 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 08 सितम्बर से सोनागिर स्टेशन पर रुकेगी। यह ठहराव अभी 6 माह के लिए अस्थायी रूप से स्वीकृत किया गया है। यदि इस अवधि में प्रतिदिन 5 यात्रियों की आवक-जावक सोनागिर स्टेशन से दर्ज होती है, तो स्टॉपेज स्थायी कर दिया जाएगा।
सोनागिर कमेटी के महामंत्री बालचंद जैन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के समय टिकट सोनागिर स्टेशन का ही लें और अधिकाधिक संख्या में इस सुविधा का उपयोग करें ताकि यह ठहराव स्थायी रूप से सुनिश्चित हो सके।













Add Comment