समाचार

श्री राम वाटिका में पंचकल्याणक महोत्सव: चौथे दिन मनाया गया तप कल्याणक महोत्सव

आगरा.शुभम जैन । राहुल विहार स्थित चमरौली रोड के श्री राम वाटिका अयोध्यानगरी में मुनि श्री अजित सागर जी महाराज, ऐलक श्री दयासागर जी महाराज एवं ऐलक श्री विवेकानंद जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 10 से 15 दिसंबर के मध्य चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

इसके पूर्व भक्तों ने महोत्सव का शुभारंभ विधानाचार्य संजय भैया एवं पंडित ऋषभ जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम प्रातःकाल की बेला में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम तप कल्याणक पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने दोपहर:12:00 बजे से युवराज आदि कुमार का विवाह संस्कार एवं महाराजा नाभिराय का गृह त्याग युवराज आदि कुमार का राज्याभिषेक, महाराजा आदि के दरबार में 32 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण, आदि कुमार का वैराग्य एवं 12 भावनाओं की प्रस्तुति, भरत चक्रवर्ती का राजतिलक सौधर्म इंद्र द्वारा दीक्षाभिषेक की सभी मांगलिक क्रियाएं मुनि श्री एवं विधानाचार्य के निर्देशन में संपन्न कीं।

इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव नेमिकुमार की बारात भी निकाली गई, जो राहुल विहार की विभिन्न जगहों से भ्रमण करती हुई श्रीराम वाटिका पहुंची। नेमिकुमार की बारात में भक्त बैंड बाजों की धुन पर नाचते -गाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। साय:7:00 बजे से संगीतमय मंगल आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर ताराचंद जैन, डॉक्टर पवन जैन, राजेश जैन, निरंजन जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, सतीश जैन, मनोज कुमार जैन, संजयबाबू जैन, विशाल जैन, सागर जैन, दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अमित जैन, राजेश सेठी,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ने शुभम जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवे दिन बुधवार को ज्ञान कल्याणक महोत्सव श्री राम वाटिका में सुबह 8:00 बजे से मनाया जाएगा।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page