भगवान शांतिनाथ का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…
नौगामा। भगवान शांतिनाथ का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य आदिनाथ मंदिर में पिंडारमियां महिमा राजेश, पिंडारमिया ललित सुखलाल एवं समवशरण मंदिर में अति वीर अतिशय गांधी, राजेंद्र गांधी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य नानावटी सुभाषचंद्र पन्नालाल, गांधी हित दिनेश, गांधी कौशल्या, अनूप हसमुख को प्राप्त हुआ। अभिषेक के बाद महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से वाद्य यंत्रों के मधुर सुर लहरों के साथ भगवान शांतिनाथ के बड़े भक्ति में भाव से पूजन किया गया। शाम को मंदिर की में भक्तामर के 48 दीप प्रज्वलन किए गए एवं जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।













Add Comment