समाचार

अक्षय तृतीया पर इक्षु रस किया वितरित मनाया महोत्सव : श्री दिगंबर जैन वात्सल्य ग्रुप, पुलक मंच परिवार ने किया कार्यक्रम 


श्री दिगंबर जैन वात्सल्य ग्रुप और पुलक मंच परिवार के संयुक्त तत्वावधान दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर के बाहर प्रांगण में रविवार सुबह 7 से 9.30 तक इक्षु (गन्ने )रस पिलाने का कार्यक्रम रखा गया वात्सल्य ग्रुप के अध्यक्ष अनिल टोंग्या के अनुसार इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र सुमन सोगानी ने किया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। श्री दिगंबर जैन वात्सल्य ग्रुप और पुलक मंच परिवार के संयुक्त तत्वावधान दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर के बाहर प्रांगण में रविवार सुबह 7 से 9.30 तक इक्षु (गन्ने )रस पिलाने का कार्यक्रम रखा गया वात्सल्य ग्रुप के अध्यक्ष अनिल टोंग्या के अनुसार इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र सुमन सोगानी ने किया। कार्यक्रम में वात्सल्य ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश राज लुहाडिया, पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अध्यक्षा मंजू सेवा वाली, उपाध्यक्षा विमला जैन, महासचिव रेखा अनिल झांझरी, वात्सल्य ग्रुप की उपाध्यक्ष उषा लुहाडिया, उपाध्यक्ष अशोक कासलीवाल एचपी सीएल, कोषाध्यक्ष सुरेश मीनू जैन, सांस्कृतिक सचिव प्रदीप गुड्डी पाटनी, साथ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या, मंजू सेवा वाली, अशोक जैन, अंजू जैन विधानसभा वाले, अरूण सांघी, प्रवक्ता राकेश राजकुमारी पाटोदी उपस्थित थे,।

इस अवसर पर समाज के लगभग 750 ब्यक्तियों ने गन्ने के रस का आनंद लिया। समाजजनों ने बताया कि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में जन्मे जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा इक्षु रस से वैशाख शुक्ल तृतीया को हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के यहां हुआ था। इसलिए इस दिवस का बहुत महत्व है। महासचिव रेखा झांझरी ने आभार ‌व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page