समाचार

बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का होली स्नेह मिलन में गीतों का धमाल : श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 3 मालवीय नगर में हुआ कार्यक्रम


बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ द्वारा श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 3 मालवीय नगर स्थित सभागार में होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ द्वारा श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 3 मालवीय नगर स्थित सभागार में होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के राजस्थान के अंचल प्रमुख एम अनिल थे। इस अवसर पर सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन एम अनिल, पीसी जैन, आरके जैन, अभिनंदन जैन, मुनेंद्र गंगवाल के द्वारा किया गया। मंगलाचरण शशि जैन और अन्य ने प्रस्तुत किया। वीरेंद्र कासलीवाल एवं प्रेम कासलीवाल ने

पल्लो लटके राजस्थानी गीत पर अत्यंत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। निशा बडजात्या ने फ़िल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एम अनिल ने अपने उद्बोधन मे जैन सिद्धांतों की सराहना करते हुए कहा कि मैं भी रात्रि भोजन के त्याग कि प्रेरणा लेकर इसके पालन की कोशिश कर रहा हूं तथा सभी बैंक सेवा से निवृत स्वजनों से अधिक से अधिक जमा करवाने और अपने जानकारों को प्रेरित करने की अपील भी की। साथी अरुण जैन ने एक फ़िल्मी गाना गाया तथा चंद्रकांत जैन ने बांसुरी वादन किया। सचिव अभिनन्दन जैन ने सभी कार्यकारणी सदस्यों के सम्मान कि प्रक्रिया करवाई तथा संघ की गतिविधियों के बारे में बताया। संघ के कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र गंगवाल ने वर्ष 2025 का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने अनुमोदन किया। एक नीति वाक्य ‘भातृत्व,भागीदारी,भरोसा’ की भी घोषणा कर इसके बारे में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीसी जैन ने नीति वाक्य के बारे में बताया। महेन्द्र जैन ने आगामी मुक्तेश्वर यात्रा के बारे में चर्चा की तथा यात्रा को सुगम व सरल बनाने की अपील की। होली और फागोत्सव का धमाल कार्यक्रम आरम्भ हुआ।

फागन गीत पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुति

इस कार्यक्रम को शशि जैन एवं मंजू जैन सेवावाले के निर्देशन में तैयार किया गया था। मधु सेठी,निशा जैन,उर्मिला पाटनी व अन्य सहयोगियों द्वारा पचरंगियों

फागन गीत पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी गई। छः राजस्थानी गीतों के एक ट्रेक पर कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। जिसकी उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रशंसा की गई। मुख्य कलाकार सुनीला जैन, सरला जैन, सुमन जैन, शैल बाला जैन, चेतना जैन, शशि जैन, मंजू एनके, सरिता पीके, इंदु जैन पुष्पा जैन, अंजू सेठी, उषा लुहाड़िया, लता काला रहे। ज्योति जैन एवं रेनू जैन ने संचालन किया। लगभग 120 सदस्यों और सह सदस्यों की उपस्थिति रही। संघ के अध्यक्ष आरके जैन ने आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page