समाचार

बाकानेर में भगवान श्री पारसनाथ एवं चंद्रप्रभु का जन्मोत्सव मनाया: बाकानेर में मुनि श्री विनत सागर जी के सानिध्य में हुआ आयोजन 


भगवान श्री पार्श्वनाथ और चंद्रप्रभु जी का जन्मोत्सव मुनिश्री विनत सागर जी के सानिध्य में मनाया गया। वे बाकानेर में ससंघ पधारे। मंदिर में मंगल धार्मिक कार्यक्रम किए गए। पढ़िए बाकानेर से सैय्यद रिजवान अली की खबर…


बाकानेर(धार)। बाकानेर में विगत 23 दिसंबर को रात्रि में मुनि श्री विनत सागर जी महाराज के प्रवचन हुए। मंदिर जी में भगवान की आरती की गई। साथ ही 24 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे दोनों भगवान का जन्मोत्सव बोली के माध्यम से हुआ।

इनको मिला अभिषेक का सौभाग्य

भगवान के जन्म कल्याण एवं तप कल्याण की अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। प्रथम कलश का सौभाग्य पूरब काला शीतल काला को परिवार को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश का सौभाग्य मंजू पवन दोषी परिवार को प्राप्त हुआ एवं तृतीय कलश का सौभाग्य ज्ञानचंद सुशीला गोधा परिवार को प्राप्त हुआ।

मुनिश्री पद प्रक्षालन का लाभ इन्हें मिला

मुनि श्री के पाद प्रक्षालन की बोली समाज अध्यक्ष विनोद कुमार दोषी, किरण दोषी परिवार को प्राप्त हुआ। साथ ही साथ शास्त्र भेंट करने सौभाग्य अनिल सौरभ गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। साथ ही मदनलाल धन्नालाल परिवार, राहुल रोहित गोधा परिवार को मिला।

मूलनायक भगवान का किया विधान

दोपहर में मूलनायक भगवान का विधान किया गया। इसमें संपूर्ण समाज द्वारा विधान में भाग लिया गया। और साथ ही में शाम का भोजन समाज अध्यक्ष द्वारा दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आभार समाज अध्यक्ष विनोद कुमार दोषी ने माना।

मंदिर जी सजाया

संपूर्ण मंदिर को विद्युत साजसज्जा से सजाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी समाज कोषाध्यक्ष सौरभ गंगवाल बाकानेर ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page