समाचार

जेसीआई का नाम हुआ जेऐसी मुरैना जागृतिः जेऐसी मुरैना जागृति की भावना जैन होंगी संस्थापक अध्यक्ष


मुरैना शहर में महिलाओं के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्था जेसीआई मुरैना जागृति को नए नाम से पहचान मिली है। इसे अब जेऐसी मुरैना जागृति के रूप में पुनर्गठित किया गया है। नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी हुआ। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। महिलाओं का स्वयंसेवी संगठन जेसीआई मुरैना जागृति अब जेऐसी मुरैना जागृति के नाम से जाना जाएगा। यह जेसीआई का अपग्रेड चैप्टर है, इसकी संस्थापक अध्यक्ष भावना जैन होंगी। बीते रोज हुए कार्यक्रम में जेऐसी मुरैना जागृति की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जेसीआई मुरैना जागृति द्वारा गर्ग सेवा सदन में नववर्ष 2025 के आगमन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जेसीआई की अध्यक्ष लता गोयल के कार्यकाल के समापन की औपचारिक घोषणा के बाद जेऐसी मुरैना जागृति का गठन किया गया।

इनको दी गई पदाधिकारियों की जिम्मेदारी

सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जेसीआई मुरैना जागृति की फाउंडर प्रेसिडेंट जेसी भावना जैन को जेऐसी की अध्यक्ष चुना गया जबकि, जेसी भारती मोदी को सेक्रेटरी और जेसी नीता बांदिल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विभिन्न सेवा प्रकल्पों में कार्यरत है संस्था

जेसी भारती मोदी ने जेसीआई मुरैना जागृति के नए चेप्टर जेऐसी मुरैना जागृति के बारे में जानकारी दी। नवीन प्रेसिडेंट भावना जैन ने कहा कि 16 वर्ष से जेसीआई मुरैना जागृति कम संसाधनों में भी विभिन्न प्रकार से समाज सेवा, सांस्कृतिक, ट्रेनिंग प्रोग्राम करती आ रही है।

लता गोयल ने माना आभार

भावना जैन ने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं इस संगठन की गरिमा को बनाए रखूंगी। कार्यक्रम में जेसीआई की निवर्तमान अध्यक्ष लता गोयल ने सभी पूर्व अध्यक्ष सहित सचिव जेसी कंचन चावला, कोषाध्यक्ष जेसी अंजना गर्ग और सभी सदस्यों का आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page