समाचार

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी : णमोकार तीर्थ पर हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन 


णमोकार तीर्थ पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ । इसमें भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए घोषित जंबू प्रसाद जैन जी को सभी ने बधाई दी और तीर्थ सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही । पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।


इंदौर । णमोकार तीर्थ पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ । इसमें भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए घोषित जंबू प्रसाद जैन जी को सभी ने बधाई दी और तीर्थ सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही । इस अवसर पर देवनन्दी जी महाराज के सनिध्य में रविन्द्र क्रीति स्वामी जी भी उपस्थित थे ।

अधिवेशन में निर्वाचित अध्यक्ष जंबू प्रसाद,आदीश जैन, स्वराज जी (टाइम्स), शरद जी (सांध्य महालक्ष्मी) और कमल जैन (मदरलैंड मेडिकेयर इंडिया) इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी टीके वेद, पीयूष जैन, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन आदि ने बधाई दी ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page