समाचार

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती : ऋद्धि मंत्रों से होगा भक्तामर स्तोत्र दीप अनुष्ठान


आदिनाथ जयंती पर गुरुवार को भट्टारक जी की नसियां में राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में 48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से भक्तामर स्तोत्र दीप अनुष्ठान होगा।


जयपुर। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में जैन धर्म के प्रवर्तक व प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) एवं उनके पुत्र भरत चक्रवर्ती का जन्म जयन्ती समारोह गुरुवार 16 मार्च को भट्टारकजी की नसियां में मनाया जायेगा। अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने बताया कि इस मौके पर 48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से युक्त भक्तामर स्तोत्र दीप अनुष्ठान का भव्य संगीतमय आयोजन किया जाएगा।

सायकांल 7.15 बजे से आयोजित इस अनुष्ठान के मुख्य मण्डल दीप प्रज्वलन कर्ता अशोक अंकित चांदवाड, शास्त्र विराजमानकर्ता कपूर चन्द महावीर प्रसाद कसेरा, चतुष्कोणीय दीप प्रज्वलनकर्ता शांति देवी अशोक सुनील बख्शी, कंचन देवी, सीए सुनील सपना गोधा, अतुल राजश्री जैन एवं डॉ. पी सी जैन होंगे।

महामंत्री मनीष बैद के मुताबिक कार्यक्रम के लिए सुभाष कुमार बज एवं जिनेन्द्र कुमार जैन ‘जीतू’ को संयोजक बनाया गया है। 48 दीप मण्डलों पर अनुष्ठान का पुण्यार्जन विभिन्न जैन मंदिरों, कालोनियों एवं समाजश्रेष्ठियों, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page