समाचार

भक्त की भक्ति में दिखता है चमत्कारः मुनि श्री सुधासागर जी,

  • साधु में प्राणीमात्र को बचाने की भावना
    क्षेत्रपाल मंदिर में हुईं अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं

न्यूज़ सौजन्य- राजीव सिंघई

ललितपुर। आध्यात्मिक संत निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा है कि भक्त की भक्ति में चमत्कार है। प्रभु के सम्मुख जब भक्त पहुंचता है तो अपनी श्रद्धा और विश्वास में डूब जाता है। भक्त की भक्ति में इतनी शक्ति है कि देवों के सिंहासन भी कम्पायमान होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज गृहस्थ को स्वयं का दूख दूर करने की सामर्थ्य नहीं है, उसे सहारा चाहिए। अपने बूते पर रहकर ही व्यक्ति भले- बुरे की पहचान कर पाता है।


सत्य को सूर्य से अनंत गुणा शक्तिशाली बताते हुए मुनि श्री ने कहा कि साधु सत्य के पालक होते हैं। उनमें सत्य का दर्शन होता है जबकि गृहस्थ में सत्य नहीं, सभ्यता दिखती है। साधु जीवन को श्रेयस्कर बताते हुए उन्होंने कहा कि साधु में प्राणीमात्र को बचाने की भावना रहती है उनकी साधना से असीम शक्ति का संचय होता है। जिनका कोई नहीं, उनका मैं हूं। उनके बचाने का भाव श्रावक रखकर जहां अपना कल्याण करता है, वहीं जीवन में सुख और असीम पुण्य का संचय करता है।

मंगलवार को प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई। मुनि सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन एवं आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन श्रेष्ठी श्रावकजनों द्वारा किया। आज मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन रामप्रकाश संजीव जैन ममता स्पोर्ट परिवार, नगर गौरव पूज्य सागर महाराज को पडगाहन अशोक जैन दैलवारा परिवार, धैर्यसागर महाराज को पडगाहन लीलाधर जेन मुजफ्फरनगर, गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन अशोक जेन जाखलौन परिवार को मिला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, प्रख्यात कवि चन्द्रसेन भोपाल, ब. मनोज भैया, शीलचंद जैन अनौरा, मनोज जैन बबीना, अक्षय अलया, आलोक शास्त्री, वीरेन्द्र विद्रोही, राहुल जैन पत्रकार आदि मौजूद रहे।

महावीर सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का शिलान्यास आज
भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय मल्टी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का शिलान्यास आज 10 अगस्त को प्रातः 9 बजे नेत्र चिकित्सालय परिसर में मुनि श्री सुधासागर महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा जिसमें नेत्र के अलावा अब अन्य कई रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। उक्त जानकारी देते हुए समिति मंत्री देवेन्द्र जैन ने श्रेष्ठी जनों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page