समाचार

सुपार्श्वनाथ केवल्य ज्ञान कल्याणक पर दी शुभकामनाएं : जलाभिषेक और अर्घ्य किए जाएंगे समर्पित


सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का केवल्य ज्ञान कल्याणक 18 फरवरी मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। सभी जैन मंदिरों में सुबह मूलनायक के जलाभिषेक के बाद सुपार्श्वनाथ भगवान को केवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर अर्घ्य समर्पित होंगे। पढ़िए बांसवाड़ा से यह खबर…


बांसवाड़ा। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का केवल्य ज्ञान कल्याणक 18 फरवरी मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। दिगंबर जैन सोशसल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा के संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि इस अवसर पर सभी जैन मंदिरों में सुबह मूलनायक के जलाभिषेक के बाद सुपार्श्वनाथ भगवान को केवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

भगवान के पांच कल्याणक

कोठिया ने बताया कि तीर्थंकरों के पांच कल्याणक होते हैं। गर्भ, जन्म, तप, केवल्य एवं मोक्ष। मोक्ष प्राप्त कर भगवान जन्म मरण के बंधनों से मुक्त हो जाते हैं। कोठिया ने सभी जैन भाई बहनों को सुपार्श्वनाथ केवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page