समाचार

बाहुबली अभिषेक मंडल ने 138वां अभिषेक पूजन किया : प्रतिभा चयन के बच्चों ने भी लिया भाग 


बाहुबली अभिषेक मंडल की ओर से अभिषेक पूजन की 138वां की कड़ी पूरी की। इस अवसर पर प्रतिभा चयन के बच्चों ने भी इस पूजन में भाग लिया। मंडल सदस्यों ने धार्मिक भक्ति भाव से पूजन-अर्चन किया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। इंदौर बाहुबली अभिषेक मंडल ने अभिषेक पूजन रविवारीय श्रंखला में रविवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय एबी रोड में 138 वां रविवारीय अभिषेक प्रतिभा चयन के होनहार बच्चों के साथ एवं बाहुबली अभिषेक मंडल के साथियों ने मिलकर बहुत ही भक्तिमय भावों के साथ संगीतमय भगवान की पूजा-अर्चना की। 5 हजार रुपए दान राशि द्रव्य कोष के लिए प्रतिभा चयन चैत्यालय में मंडल की ओर से प्रदान की गई। रविवार को स्वल्पाहार के लाभार्थी पुण्यार्जक ग्रुप के साथी सुनील जैन मेडिकल रहे। बाहुबली अभिषेक मंडल ने सहयोगकर्ताओं और समयदानियों का आभार व्यक्त किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page