मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 23 से 27 अप्रैल तक एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव होगा। मैनपुरी से मंगल विहार करते हुए उपाध्याय श्री ससंघ का श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में मंगल प्रवेश शुक्रवार को हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 23 से 27 अप्रैल तक एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में होने वाले श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर मैनपुरी से मंगल विहार करते हुए उपाध्याय श्री ससंघ का श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में भव्य एवं हर्षाेल्लास पूर्ण मंगल प्रवेश शुक्रवार को हुआ। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया और वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कमला नगर जैन समाज द्वारा उपाध्याय श्री ससंघ का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन कर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
प्रमुख पात्रों का सार्वजनिक अभिनंदन किया
मंगल प्रवेश के बाद धर्मसभा में उपाध्यायश्री ने धर्म, संयम, तप और आत्मकल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत तीर्थंकर बालक के माता-पिता सौधर्म इंद्र, कुबेर,नायक-नायिका सहित अन्य प्रमुख पात्रों का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह भी किया गया। सभी पात्रों का मुकुट माला एवं साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। जिससे पूरे वातावरण में उत्सव एवं गौरव की अनुभूति हुई। इस अवसर पर श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं श्री सर्वाेतोभद जिनालय ट्रस्ट एवं परिवार बलकेश्वर के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल ने किया।
कार्यक्रम में इन समाजजनों की उपस्थिति रही
इस समारोह में जगदीश प्रसाद जैन,पारस जैन कंसल, पारसदास जैन,रजत जैन,पंकज जैन, अंकेश जैन,मनोज जैन बल्लो, राजीव जैन बैक,दिलीप जैन, सुमेर जैन पांडया,कमल जैन,आकाश जैन,नीतेश जैन,अलकृंत जैन, स्नेहलता जैन,मधु जैन कंसल,आशा जैन, अंकिता जैन अहिंसा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी के प्रति आभार जताया और आगामी पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।













Add Comment