समाचार

त्रयं मुनि संघ का मंगल प्रवेश रामाशाह मंदिर में: अष्टधातु की मूर्तियां व स्वर्ण कलश की होगी स्थापना


परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर संसघ का मंगलमय आगमन मंगलवार को सुबह सात बजे रामाशाह मंदिर मल्हारगंज में होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर संसघ का मंगलमय आगमन मंगलवार को सुबह सात बजे रामाशाह मंदिर मल्हारगंज में होगा। जिनालय में नवश्रृंगारित छोटी वैदी शुद्धि एवं अष्टधातु की मूर्तियों का पुनः विधिपूर्वक विराजमान एवं स्वर्ण कलश स्थापना महाराज के सानिध्य में होगी।

उसके अलावा मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे। उसके बाद आहारचर्या रामाशाह मंदिर में ही होगी। शाम चार बजे महाराज का विहार होगा जो कि समोशरण मंदिर कंचन बाग के लिए होगा। श्री दिगंबर जैन पंच लश्करी गोठ ट्रस्ट रामाशाह मंदिर एवं मोदीजी की नसियां की ओर से कार्यक्रम में समाजजनों को शामिल होने की अपील की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page