समाचार

जैन पत्रकार महासंघ ने किया नियुक्त : मनोज नायक संभागीय संयोजक मनोनीत


जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर द्वारा जारी पत्रानुसार मुरैना के वरिष्ठ समाजसेवी, ग्वालियर से प्रकाशित दैनिक ग्वालियर किरण के मुरैना ब्यूरो चीफ मनोज जैन नायक को जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) का चम्बल सम्भाग का संयोजक मनोनीत किया गया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


जयपुर। वरिष्ठ समाजसेवी मनोज जैन नायक मुरेना को जैन पत्रकार महासंघ का संभागीय संयोजक मनोनीत किया गया। जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर द्वारा जारी पत्रानुसार मुरैना के वरिष्ठ समाजसेवी, ग्वालियर से प्रकाशित दैनिक ग्वालियर किरण के मुरैना ब्यूरो चीफ मनोज जैन नायक को जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) का चम्बल सम्भाग का संयोजक मनोनीत किया गया है। मनोज नायक चम्बल सम्भाग के मुरैना, भिंड एवं श्योपुर जिले में जैन पत्रकार महासंघ के लिए कार्य करेंगे।

मुनि भक्त हैं मनोज

मुरैना निवासी मनोज नायक देव-शास्त्र-गुरु के साथ-साथ परम मुनिभक्त तो हैं ही, इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में आपका उल्लेखनीय योगदान रहता है। आपके समाचार प्रतिदिन दैनिक ग्वालियर किरण-ग्वालियर, श्रीफल न्यूज, दैनिक आधुनिक राजस्थान अजमेर, दैनिक अनोखी पत्रिका जयपुर, दैनिक विजनेस दर्पण इंदौर, दैनिक शाबास इंडिया जयपुर, जैन गजट, सबलगढ़ टाइम्स सहित स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं।

जैन पत्रकारों के लिए करती है काम

ज्ञातव्य हो कि जैन पत्रकार महासंघ सम्पूर्ण भारतवर्ष के जैन पत्रकारों की रजिस्टर्ड संस्था है। यह संस्था भारतवर्ष में कार्यरत सभी जैन सम्पादकों, पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहती है। वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार मनोज नायक के संभागीय संयोजक बनने पर सभी शुभचिन्तकों एवं इष्टमित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page