समाचार

कुंडलपुर में 22 मार्च को आचार्य श्री समयसागर जी ससंघ का मंगल पदार्पण : आचार्य संघ की होगी भव्य मंगल अगवानी


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज संघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को शाम 4 बजे होगा। आचार्य संघ की अगवानी के लिए विभिन्न स्थानों से आए श्रावक-श्राविकाएं आ रहे है। कुंडलपुर से पढ़िए यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज संघ का मंगल पदार्पण 22 मार्च को शाम 4 बजे होने जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य संघ की भव्य अगवानी के लिए भारतवर्ष श्रावक श्रेष्ठी जन, बुंदेलखंड के श्रावकगण, समस्त दमोह जिला समाज, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, बड़ी संख्या में महिला मंडल ,पाठशाला परिवार ,टीकमगढ़ दिव्य घोष ,गंजबासौदा दिव्य घोष, मुड़िया बैंड पार्टी, सर्वोदय बालिका लेझिम पार्टी हटा, कुंडलपुर पटेरा हटा दमोह पथरिया आदि दिव्यघोष, हाथी ,घोड़ा, ध्वज वाहक ध्वज पताका लेकर युवा वर्ग, कलश लेकर महिला मंडल, ब्रह्मचारी भैया दीदी जी, हथकरघा, पूर्णायु के भैया, श्वेत वस्त्रधारी पुरुष वर्ग, कुंडलपुर, कुम्हारी, पटेरा, हटा ,दमोह, पथरिया, अभाना, नोहटा, जबेरा ,तेंदूखेड़ा तेजगढ़,बटियागढ़, बांदकपुर, गैसाबाद, मडियादो, सादपुर ,रजपुरा, बरौदा आदि समाज शामिल रहेगी।

कटनी रोड पर होगी अगवानी

अगवानी प्रभारी पदमचंद खलीवाले मंत्री कुंडलपुर ने बताया कि कोटा ग्राम से ही आचार्य संघ की अगवानी प्रारंभ होगी। कुंडलपुर से 3 किमी पहले ही कटनी रोड पर सभी मंडल अगवानी करेंगे। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर भव्य अगवानी के साक्षी बनकर पुण्यार्जन करने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page